किसी भी पर्यटक के लिए भारत में भ्रमण, सैर-सपाटे, हनीमून या भारत में साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए एक आदर्श हिल स्टेशन का चयन करना सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है। हालांकि, गर्मी या सर्दी में, किसी भी मौसम में छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पूरे भारत में कई शीर्ष प्रसिद्ध हिल स्टेशन हैं। देश में कई हिल स्टेशन हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां कुछ सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों का उल्लेख किया गया है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

gulmarg gondola srinagar

गुलमर्ग |Gulmarg

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो फूलों के प्रदेश के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह श्रीनगर से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिमालय का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। गुलमर्ग मुख्य रूप से गोंडोला या रोप वे के लिए प्रसिद्ध है, जो दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार है।

shimla travel the ridge sh

शिमला | Shimla

शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है और यह भारत में सबसे प्रसिद्ध हनीमून और फैमिली वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक है। यह शहर ट्यूडरबेथन और नव-गॉथिक वास्तुकला में शैलीबद्ध अपनी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। नवविवाहित दम्पति हनीमून के लिए इसे भारत में प्रसिद्ध स्थल के रूप में जानते है। शिमला का समर फेस्टिवल यहाँ के मुख्य फेस्टिवल के रूप में जाना जाता है. इस शहर का नाम यहाँ की मुख्य देवी श्यामला के नाम पर रखा गया है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, कलकल करते झरने, शांत झीलें, ऊंची-ऊंची पहाड़ों की चोटियां स्वर्ग से कम नहीं हैं।

Nainital lake Uttarakhand

नैनीताल |Nainital

“नैनीताल” उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है, जो कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित है, यह एक विलक्षण पर्वतीय स्थल है, जिसे एक अनोखे आकार की झील के चारों ओर बनाया गया है, जिसे हम “नैनी झील” के नाम से जानते हैं। हर साल लाखों पर्यटकों की आए दिन इस जगह पर भीड़ देखने को मिल ही जाती है। नैनी झील में आपको अनेक मछलिया भी दिखयी देंगे | झील के दोनों किनारों पर बहुत सी दुकानें और विक्रय केन्द्र हैं जहाँ बहुत भीड़भाड़ रहती है । नदी के उत्तरी छोर पर नैना देवी मंदिर है ।

Triund Hill (McLeod Ganj) Triund Trek

धर्मशाला | Dharmshala

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक प्राचीन हिल स्टेशन है, जिसे पहले भागसू के नाम से जाना जाता था। यह शहर कांगड़ा घाटी में स्थित है और यह क्षेत्र देवदार के जंगलों और शंकुधारी जंगलों से घिरा हुआ है। धर्मशाला जहां अपने आप में एक बेहद खूबसूरत जगह है, वहीं हिल स्टेशन के आसपास और भी कई जगहें हैं जो देखने में उतनी ही शानदार हैं। यह उन ट्रेकर्स के लिए एक स्वर्ग है, जो हिमालय की सुंदरता को देखने के लिए पहाड़ों में गहराई तक जाना चाहते हैं, जो आमतौर पर किसी और ने नहीं देखा है। read more

Darjeeling West Bengal

दार्जिलिंग | Darjeeling

पश्चिम बंगाल में स्थित “पहाड़ियों की रानी” माउंट कंचनजंगा में स्थित है। दार्जिलिंग अपने चाय बागानों, प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ ताजी हवा और साल और ओक के घने सदाबहार जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग में आपको एशिया की सबसे लम्बी रोपवे भी देखने को मिलती है। 45 मिनट के सफर में आप इस रोपवे से चाय के बगीचे, जंगलो और हरी भरी वादियां के नज़ारो का मज़ा उठा सकते हो। यह केबल कार भारत की पहेली केबल कार भी है। हिमालय की खूबसूरत चोटियों से घिरे हुए दार्जिलिंग में आप को कई बौद्ध मठ भी देखने को मिल जाएंगे।

gangtok hill station

गंगटोक|Gangtok

गंगटोक पूर्वी हिमालय श्रृंखला के शिवालिक पहाड़ियों में स्थित है। यह भारत के सबसे सुरम्य हिल स्टेशनों में से एक है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए लोकप्रिय है। यह नगर अपने प्राचीन मंदिर, मठ और प्राकृतिक नज़ारों, पहाड़ों, झील के लिए प्रसिद्ध हैं। आप इस शहर को अगर पैदल घूमेंगे जिसमें खास तौर से महात्मा गांधी मार्केट रोड तो ट्रिप का मज़ा दोगुना हो जायेगा। आप को बरबस ही शिमला और मसूरी के मॉल रोड की याद दिलायेगा।

Ooty popular hill station

ऊटी | Ooty

ऊटी तमिलनाडु का एक हिल स्टेशन है। ऊटी को उदगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है। चाय के बागानों, शांत झरनों, घुमावदार देशी गलियों और आकर्षक औपनिवेशिक वास्तुकला से युक्त, ऊटी सभी के लिए एकदम सही है। गवर्नमेंट रोज गार्डन भारत का सबसे बड़ा रोज गार्डन है। जोड़ों और हनीमून मनाने वालों के बीच लोकप्रिय, ऊटी अपने आगंतुकों को नीलगिरि पहाड़ों के मनोरम दृश्यों के साथ आकर्षित करता है।

Munnar popular hill station

मुन्नार | Munnar

खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार केरल के इडुकी जिले में स्थित है। लोकप्रिय हिल स्टेशन हरे भरे जंगलों, वन्य जीवन, खूबसूरत घाटियों, शानदार झरनों, लैगून झीलों और महान पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यह छोटा सा हिल स्टेशन अन्य कई लुप्त प्रजातियों के जीवो का निवास स्थान भी हैं। मुन्नार में पर्यटको की सुविधा के लिए सूचना कार्यालय भी बना हुआ है जो हर जगह नही बना होता है।

coorg Kodagu Karnataka

कूर्ग | Coorg

कूर्ग कर्नाटक के पसंदीदा स्थलों में से एक है। यह चंदन के जंगलों, कॉफी के बागानों, प्राकृतिक सुंदरता, उत्कृष्ट भोजन और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यह दक्षिण भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है यहां हरियाली भरे वातावरण और जीवो और वनस्पति की विभिन्नता पाई जाती है इसे दक्षिण का कश्मीर भी कहा जाता है और तो और कुछ लोग इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते है।

Mahabaleshwar hill station

महाबलेश्वर | Mahabaleshwar

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। महाबलेश्वर की जलवायु स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी के लिए एकदम सही है। जब आप जाएं तो क्रीम वाली स्ट्रॉबेरी को मिस नहीं करना चाहिए। महाबलेश्वर ब्रिटिश काल के दौरान बॉम्बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था. इतिहास के रोचक जानकारियों के साथ साथ आप यहां खूबसूरत नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
Mount Abu Rajasthan

माउंट आबू | Mount Abu

माउंट आबू भारत के राजस्थान राज्य के सिरोही ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अरावली पहाड़ियों में स्थित एक हिल स्टेशन है जो एक 22 किमी लम्बे और 9 किमी चौड़े पत्थरीले पठार पर बसा हुआ है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आरामदायक जलवायु, हरी भरी पहाड़ियों, निर्मल झीलों, वास्तुशिल्पीय दृष्टि से सुंदर मंदिरों और अनेक धार्मिक स्थानों के लिए प्रसिद्द है।